PM Mudra Loan Yojana Apply Online 2024

PM Mudra Loan Yojana Apply Online 2024: इस योजना से मिलेगा बिजनेस के लिए 10 लाख तक लोन। जानिए कैसे आवेदन करें

PM Mudra Loan Yojana Apply Online 2024: भारत में बहुत से लोग अपने बिज़नेस को बढ़ाना चाहते हैं या नया बिजनेस करना चाहते हैं लेकिन पैसा नहीं होने के कारण वह अपना व्यवसाय नहीं कर पाते हैं। इसी को देखते हुए सरकार के द्वारा PM Mudra Loan Yojana की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत सरकार बिजनेस को बढ़ावा देते हुए 10 लाख रुपए तक लोन देती हैं। यदि आप इस योजना की विस्तृत जानकारी जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंतिम तक पढ़िए। इस लेख में आपको लोन की अहम जानकारी, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और इंट्रेस्ट रेट की पुरी जानकारी देने वाले हैं।

Overview Table

योजना का नामपीएम मुद्रा लोन योजना
लोन 10 लाख तक
ब्याज दर 7% से 10% तक
योजना की अधिकारिक वेबसाइट Click Here

PM Mudra Loan Yojana की मुख्य विशेषताएं

पीएम मुद्रा लोन योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा किया गया था। इस योजना का उद्देश नए स्टार्टअप की मदद करना हैं। लोन का ब्याज दर 7% से 10% तक रहता हैं। योजना के तहत 50 हजार से 10 लाख तक लोन दिया जाता हैं। इस योजना के अंदर तीन योजनाएं चलाई जाती हैं।

  • शिशु – इसके तहत 50 हजार तक लोन दिया जाता हैं। जो अपना नया बिजनेस करेंगे उनके लिए।
  • किशोर – इसके तहत 50 हजार से 5 लाख तक लोन दिया जायगा।
  • तरुण – इसके तहत,5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक लोन दिया जाता हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बिजनेस सबंधित जानकारी
  • यदि आप बिजनेस कर रहे हैं तो बिजनेस के पेपर्स
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

योजना के लिए पात्रता

  • आप भारत के नागरिक होने चाहिए।
  • आपके पास सभी दस्तावेज होने चाहीए।
  • आपकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • आप किस कारण से लोन ले रहें हैं उसका एप्लीकेशन देना होगा।

PM Mudra Loan Yojana Apply kaise karen

  • सबसे पहले, पीएम मुद्रा लोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां आपको शिशु, तरुण या किशोर, इन तीन में से कोई एक लोन का प्रकार चुनना होगा। ये आपके बिज़नेस के साइज़ पर निर्भर करता है।
  • अपना चुना हुआ लोन का प्रकार चुनने के बाद, आपको एक फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • इस डाउनलोड किए हुए फॉर्म में आपको अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, पता, बिज़नेस के बारे में जानकारी, आदि भरनी होगी।
  • फॉर्म भरने के बाद, आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी लगाने होंगे।
  • सारा काम पूरा होने के बाद, इस फॉर्म को अपने नजदीकी बैंक में जमा कर दें. बहुत से बैंक इस योजना के तहत लोन देते इसकी जानकारी बैंक के वेबसाईट्स पर आपको मिल जायेगी।
  • अगर आपका आवेदन मंजूर हो जाता है, तो आपको लोन मिल जाएगा।

निष्कर्ष

PM Mudra Loan Yojana उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया योजना हैं जो खुद का व्यवसाय करना चाहते हैं या इसको स्केल करना चाहते हैं। यदि आप योजना के द्वारा लोन लेना चाहते हैं तो इस लेख में मैंने योजना की पूरी जानकारी दी हैं। दोस्तों यदि आपको लेख पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों से अवश्य शेयर कीजिए।

इसे भी पढ़े

FAQs

पीएम मुद्रा योजना का लाभ किसे दिया जाएगा?

इस योजना का लाभ भारत के सभी लोगों को दिया जाएगा, लेकिन उन्हें लोन के लिए पात्रता सिद्ध करनी होगी।

मुझे किस प्रकार का मुद्रा लोन मिलेगा?

आपको शिशु, तरुण या किशोर, इन तीन में से कोई एक लोन का प्रकार मिलेगा। अधिक जानकारी आपको बैंक में मिलेगी।

मुद्रा लोन का अधिकतम कितना लोन मिल सकता है?

शिशु लोन के लिए अधिकतम 50,000 रुपए, तरुण लोन के लिए अधिकतम 5 लाख रुपए और किशोर लोन के लिए अधिकतम 10 लाख रुपए तक मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top